जालंधर: अमृतसर से बेहद दर्दनाक खबर समाने आई है। वहां तेज-रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पिता बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहा था उस दौरान ही यह हादसा हुआ है। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार को सुबह चौगिट्टी बिजली घर के सामने हुआ।
मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र कामता सिंह निवासी 60 ग्रीन एन्क्लेव सूर्या एन्क्लेव थाना रामा मंडी जालंधर के रूप में हुई है जो कि अपने बेटे मयंक सिंह को मोटरसाइकिल पर पुलिस डी.ए.वी. स्कूल छोड़ने जा रहा था। मृतक के भाई ने बताया कि जह उसे हादसे के बारे में पता चला तो वह मौके पर पहुंचा और सड़क पर पड़े हुए अपने भाई विजय सिंह व भतीजे मयंक सिंह को रामा मंडी के जौहल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही समय के बाद विजय सिंह की मौत हो गई।
मामले की जांच कर रहे थाना रामा मंडी के एस.आई. सुखदेव ने बताया कि पुलिस ने मृतक विजय सिंह के भाई पवन सिंह के बयानों पर थाना रामा मंडी में मौके से फरार हुए कार चालक आरोपी के खिलाफ 72 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक करने पर पता चला है कि बाप-बेटे की बाइक में टक्कर मारने वाली काली कार अमृतसर नंबर की थी, जिसे लेकर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक विजय सिंह का शव सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। शनिवार को सुबह उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
- Samsung Galaxy A08 भारत में लॉन्च: 6,000mAh की दमदार बैटरी और 50MP कैमरे के साथ आया नया फोन, जानिए कीमत और फीचर्स
- ‘दिल्ली मत जाना, बहुत पछताओगे’, कांग्रेस की महारैली से पहले BJP विधायक रामकुमार गौतम का बड़ा बयान
- बीकानेर में प्रदूषण पर NGT की सख्ती, 21 इकाइयों को नोटिस; 121 लोगों में मिले सांस की बीमारी के लक्षण
- मंडला में सनसनीखेज वारदात: बंजर पुल के पास मिला शव, थानों में खंगाली जा रही गुमशुदगी की रिपोर्ट
- ‘साहब’ की लापरवाही पर HC का हंटर: हाईकोर्ट के सामने बिना पैंट के पेश हुए अधिकारी! अब भुगतेंगे क्रिमिनल कंटेप्ट की कार्रवाई
