अमृतसर. फाजिल्का में एक 18 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गांव सुरेशवाला के पास हुई, जहां युवक का सिर धड़ से अलग रेलवे ट्रैक पर मिला। गांव झुग्गे गुलाब सिंह के सरपंच प्रेम सिंह के अनुसार, मृतक की पहचान विशाल कुमार पुत्र बृजेश कुमार के रूप में हुई है।
घटना वाली सुबह विशाल पशुओं के लिए चारा लाकर घर आया था। इसके बाद उसने अपनी मां को बताया कि वह फाजिल्का जा रहा है और घर से निकल गया। जैसे ही जीआरपी पुलिस को घटना की सूचना मिली, वे मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया।

रेलवे पुलिस अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने पुष्टि की है कि यह आत्महत्या का मामला है। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर रही है और यह जांच कर रही है कि युवक ने इतनी कम उम्र में यह कदम क्यों उठाया। फिलहाल, पुलिस गहराई से मामले की जांच में जुटी हुई है।
- गांधीनगर में राष्ट्रीय एकता दिवस की तैयारियों पर डेंगू का साया: CRPF जवान की मौत, 43 भर्ती
- सोने के व्यापारी को गोली मारकर लाखों रुपये के आभूषण लूटे, अस्पताल में इलाज जारी
- पंजाब कांग्रेस में बदलाव के बाद साथ आए राजा वड़िंग और परगट सिंह, नए प्रदेश अध्यक्ष ने अमृतसर आने का दिया न्योता
- मौत की रफ्तारः डंपर में पीछे से बाइक जा घुसी बाइक, 2 सगे भाई समेत 3 लोगों की उखड़ी सांसें, मंजर देख सहम उठे लोग
- RBI Repo Rate Hike: आपकी FD पर क्या बदलेगा, नई FD वालों की बल्ले-बल्ले, जानिए कैसे ?

