अम्बाला/चंडीगढ़. हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने 10 मई 1857 को आजादी की पहली लड़ाई के आरंभ होने के दिवस पर शहीदों को नमन किया है।
विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में 1857 की लड़ाई में शहीदों को नमन करने हेतु सबसे बड़ा शहीदी स्मारक का निर्माण किया जा रहा है जिसका शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उद्घाटन करेंगे।

विज ने आज x पर करते हुए कहा कि :
“आज 10 मई है आज के ही दिन 1857 में आजादी की पहली लड़ाई आरम्भ हुई थी जिसमें देश भर में जगह जगह अंग्रेजों के साथ सशस्त्र संघर्ष हुआ और मां भारती के अनेकों लालों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए। मैं उन तमाम वीरों को अपने श्रद्धा सुमन प्रस्तुत करता हूं। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए अम्बाला छावनी में एशिया का सबसे बड़ा एक शहीदी स्मारक बनाया गया है जिसका शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उद्घाटन करेंगे।“
गौरतलब है कि अम्बाला छावनी में 1857 में आजादी की पहली लड़ाई के वीर शहीदों की याद में शहीदी स्मारक का निर्माण 700 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। शहीदी स्मारक बनकर तैयार हो चुका है जिसमें इस लड़ाई से संबंधित संपूर्ण इतिहास को विभिन्न माध्यमों से प्रदर्शित किया जाएगा। शहीदी स्मारक में 63 मीटर ऊंचा कमल के आकार का मेमोरियल टॉवर भी बनाया गया है जिसपर रात्रि के समय लाइट एंड साउंड शो प्रदर्शित किया जाएगा। मेमोरियल टॉवर के ठीक समक्ष दो हजार लोगों के बैठने वाली दर्शक दीर्घा भी होगी।
- लोक अदालत में हर ट्रैफिक चालान नहीं होता माफ, जान लें किन मामलों में मिलती है राहत और कहां रहती है सख्ती
- हल्दी बीज वितरण में अनियमितता: कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए जांच के निर्देश, दोषी अधिकारी-कर्मचारी पर होगी कार्रवाई
- सीधी में धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई: मां-बेटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, नौकरी, पैसे और इलाज का दिया था लालच
- अच्छे दिन आ गए! 12 हजार करोड़ खर्च करने के बाद भी 61 हजार फर्श पर बैठकर कर रहे पढ़ाई, चंद्रशेखर आजाद ने CM योगी को घेरा
- उज्जैन से अयोध्या तक निकलेगी दिग्विजय की ‘सत्य सनातन यात्रा’: चुनाव आयोग, शिवराज चौहान और सम्राट चौधरी पर जमकर बरसे पूर्व सीएम
