शिखिल ब्यौहार, भोपाल। राजधानी भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। छत ढलाई के काम में जुटी कांक्रीट मिक्सर मशीन का टायर अचानक निकल जाने से मशीन पलट गई, जिसकी चपेट में आने से 19 वर्षीय राहुल कुशवाह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया।

सुबह काम पर निकला था राहुल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 19 वर्षीय राहुल कुशवाह के रूप में हुई है, जो मजदूरी और छत ढलाई का काम करता था। राहुल रोज की तरह सुबह अपने घर से काम के लिए निकला था। बैरसिया इलाके में निर्माण कार्य के दौरान अचानक मिक्सर मशीन का एक टायर निकल गया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर पूरी मशीन पलट गई और राहुल उसकी चपेट में आ गया।

25 जुलाई महाकाल भस्म आरती: शिवमय आभा में बाबा, यहां करें दर्शन

लापरवाही की जांच में जुटी पुलिस

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल राहुल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बैरसिया पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच कर रही है कि मशीन के रखरखाव और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों में कोई लापरवाही तो नहीं हुई थी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m