रेणु अग्रवाल, धार। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसों में लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत एबी रोड़ ग्राम दूधी का है जहां दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है। घायल व्यक्ति बीजेपी का मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है।

‘ये जनता की जान का सवाल है’: बिना फायर सेफ्टी चल रहे हॉस्पिटल के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, शासन और

दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत

हादसे में जगदीश पिता शिवकुमार नायक उम्र 37 वर्ष निवास चिकटियाबढ़ टाण्डा और दूसरा मोहन पिता धनसिंग उम्र 25 वर्ष जाति भील निवासी भोडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गुजरी बगवानिया बीजेपी मंडल अध्यक्ष करण अहीर के हाथों में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

दोनों घायलों को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

प्रत्यक्षदर्शी प्रकाश नायक ने बताया है, कि वह रास्ते से गुजर रहे थे, सड़क पर भीड़ देख कर वह रुक गए। उन्होंने घायलों को उठाकर, पिकअप से धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां पर डॉ सचिन पाटीदार द्वारा जांच करने के उपरांत जगदीश और मोहन को मृत घोषित कर दिया। बीजेपी भाजपा मंडल अध्यक्ष करण का उपचार जारी है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m