बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसों में असमय लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला प्रदेश के मंदसौर जिले का है जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर है। दोनों गंभीर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों घायल जिला अस्पताल में भर्ती

दरअसल हादसा मंदसौर सीतामऊ रोड पर हुआ है, जहां तेज रफ्तार कार ने और बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत की खबर है। दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

5 अप्रैल महाकाल आरती: बिल्वपत्र-त्रिनेत्र अर्पित कर भगवान महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

24 घंटे में 4 लोगों की मौत

हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में तेज रफ्तार कार असंतुलित होते और बाइक को चपेट में लेते नजर आ रही है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। बताया जाता है कि सीतामऊ मंदसौर रोड पर बीते 24 घंटों में अलग -अलग हादसे में 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

MP में अप्रैल में कश्मीर जैसा नजारा! कई जिलों में ओले के साथ हुई बारिश, आज इन जिलों में फिर दिखेगा मौसम का कहर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m