MP Weather Update: मध्य प्रदेश में ओले, बारिश और आंधी का स्ट्रांग सिस्टम सक्रिय है। शनिवार को प्रदेश में कई जिलों में ओले के साथ बारिश हुई। ग्वालियर, बैतूल और पन्ना समेत कई इलाकों में ओले गिरे। एमपी के 42 शहरों और कस्बों में बारिश और आंधी दर्ज की गई। आज रविवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में वर्तमान में सिस्टम की एक्टिविटी देखने को मिल रही है। 7 अप्रैल से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी सक्रिय होगा। यानी 8 अप्रैल तक आंधी-बारिश वाला मौसम रहेगा। इस दौरान कुछ जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 10 और 11 अप्रैल तक कहीं आंधी तो कहीं बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: दिल्ली और वाराणसी दौरे पर रहेंगे सीएम डॉ मोहन, बड़ा तालाब किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई फिर होगी शुरू, राजधानी में सरप्राइज फ्लैग मार्च, भोपाल के 15 इलाकों में बिजली रहेगी गुल, दतिया में रतनजोत बीज खाने से 4 बच्चे बीमार
आज यहां बारिश का अलर्ट
प्रदेश में आज रविवार को 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर, सिंगरौली, सीधी, सतना, सिवनी, मुरैना, भिंड, दतिया, छतरपुर, निवाड़ी, पन्ना, रीवा, मैहर, मऊगंज, मंडला, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, बुरहानपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, बालाघाट, नर्मदापुरम, खंडवा और हरदा में बारिश के साथ आंधी चलने का अनुमान है।
इससे पहले शनिवार को साइक्लोनिक सकुर्लेशन की एक्टिविटी के चलते सुबह से ही कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया। बैतूल, श्योपुर, मुरैना में ओले गिरे। भोपाल में रात में मौसम बदला। विदिशा, सीहोर, रायसेन और रतलाम समेत 20 जिलों में बारिश हुई और कहीं-कहीं तेज आंधी भी चली।

