2 June History : भारतीय और विश्व इतिहास में आज की तारीख काफी महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह रहा है. आज ही के दिन 50 साल के संघर्ष के बाद तेलंगाना भारत का 29वां राज्य बना था. इस तारीख को भारत के सिनेमा क्षेत्र से भी जोड़कर देखा जाता है. मशहूर भारतीय एक्टर राज कपूर का 2 जून को निधन हुआ था. 87 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. आइये जानते हैं इसके अलावा आज की तारीख पर कौन-कौन सी घटनाएं हुई थी.

2 जून की तारीख में दर्ज हुई घटनाएं

1818 : ब्रिटिश सेना ने बॉम्बे में मराठा गठबंधन सेनाओं को परास्त किया.

1881 : मारकोनी ने रेडियो के पेटेंट के लिए आवेदन दिया.

1898 : डॉ. पॉल-लुइस साइमंड ने पता लगाया कि बॉम्बे में फैले प्लेग का कारण चूहे, मक्खियां हैं.

1908 : सर अरबिंदो को माणिकटोला बम कांड में गिरफ्तार किया गया.

1953 : ब्रिटेन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी.

1956 : तमिल और हिंदी सिनेमा के बेहतरीन फिल्मकारों में शुमार मणि रत्नम का जन्म. बहुत कम लोगों को मालूम है कि उनका पूरा नाम गोपाल रत्नम सुब्रमणियम है

1966 : अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान चांद की ज़मीन पर सफलतापूर्वक उतरा.

1972 : नेवादा में यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान को एक व्यक्ति ने हाईजैक किया. बंधकों को छोड़ने के लिए अपहरणकर्ता ने 2 लाख डॉलर की फिरौती मांगी.

1979 : पोप का ओहदा संभालने के बाद पोप जॉन पॉल द्वितीय पहली बार अपनी मातृभूमि पोलैंड लौटे. यह किसी भी सर्वोच्च रोमन कैथोलिक धार्मिक गुरू की पहली पोलैंड यात्रा थी.

1988 : बॉलीवुड के महान अभिनेता, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और शोमैन राज कपूर का निधन.

1996 : उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना.

2000 : पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत ने नवाज शरीफ़ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका स्वीकार की.

2003 : म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सू ची की गिरफ़्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएँ बन्द.

2006 : अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगा

2009 : नवंबर 2008 के मुंबई हमला मामले में पाकिस्तानी कोर्ट ने आतंकी संगठन लश्कर के संस्थापक हाफिज मोहम्मद सईद को रिहा किया.

2012 : मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को 2011 की अरब क्रांति के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या का आदेश देने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई.

2014 : तेलंगाना भारत का 29 राज्य बना.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H