एसआर रघुवंशी, गुना। मध्य प्रदेश के गुना से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 131 भैंसों को पकड़ा। इनमें से 12 भैंसों की दम घुटने से मौत हो गई। गौ सेवकों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामला बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस ने दो ट्रकों से 131 भैंसों को पकड़ा है। वहीं इसमें 12 भैंसों की दम घुटने से मौत हो गई। यहां कार्रवाई गौ सेवकों से मिली सूचना मिलने के बाद पुलिस ने की। बताया जा रहा है कि, पुलिस को बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में दो ट्रकों में अवैध रूप से भैंसों की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने ट्रकों को रोककर जांच की तो उनमें 131 भैंसें भरी हुई पाई गईं।
ट्रकों में जगह न होने के कारण भैंसों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था, जिससे दम घुटने के कारण 12 भैंसों की मौत हो गई।।पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

