लखनऊ. उत्तर प्रदेश में IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है. जारी सूची में 20 आईएएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं. जिसमें सुधा वर्मा, सारिका मोहन, नेहा शर्मा, अरूण कुमार, जे रीभा, दीपा रंजन, संजय कुमार सिंह-1, विशाल सिंह, रिया केजरीवाल, संदीप भागिया, परीक्षित खटाना, राकेश कुमार पटेल, रेणु तिवारी, जग प्रवेश, ओजस्वी राज, आलोक कुमार, अजय कुमार गौतम, संजय कुमार सिंह, मनिकंदन और वंदना वर्मा शामिल हैं.
जारी आदेश के मुताबिक सुधा वर्मा को श्रमायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है. सारिका मोहन को महानिरीक्षक निबंधन का दायित्व दिया गया है. जे. रीभा एडिशन डायरेक्टर माइनिंग बनाइ गई हैं. रिया केजरीवाल को CDS में विशेष सचिव की जवाबदारी मिली है. वहीं महिला अफसरों के उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के आरोपी संदीप भागिया को प्राइम पोस्टिंग दी गई है.
इसे भी पढ़ें : ट्रेन से कानपुर पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दीक्षांत समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कारों पर दिया जोर


