परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में अश्लीलता के जाल में फंसाकर साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जालसाजी करने वाले रैकेट का पर्दाफाश कर 20 पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी करेरा पिछोर निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 21 मोबाइल, 17 ATM कार्ड, 7 लग्जरी कार भी बरामद की है। एक आरोपी ने तो ठगी के पैसे से अपना आलीशान मकान भी खरीद लिया था।
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि उन्हें भोपाल स्तर से संदिग्ध खातों की सूची मिली थी। जिसमें 80 खाते चिन्हित किए गए थे। पुलिस टीम ने पड़ताल की तो पता चला कि करेरा और पिछोर इलाके में साइबर ठगी के रैकेट संचालित हो रहे हैं। इस पर दबिश दी और एक बड़े रैकेट का नेक्सेस तोड़ते हुए 21 साइबर ठग और ब्लेकमेलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी एप के जरिए चैट करने वाले लोगों को फंसाते थे और उसके बाद उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे। इसी ब्लैकमेलिंग के पैसे से ठगों ने लग्जरी गाड़ियां और आलीशान मकान तक खरीद लिए थे l
जामताड़ा की तर्ज पर करेरा, पिछोर बना साइबर ठगों का हॉट स्पॉट
जामताड़ा की तर्ज पर शिवपुरी जिले के करेरा एवं पिछोर के ग्रामीण अंचल में कुछ सालों में ही साइबर ठगों का एक बड़ा नेटवर्क खड़ा हो गया है। ये लोग फर्जी एप के माध्यम से अश्लील चेटिंग कर,वीडियो कॉल की रिकॉडिंग कर लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी और ब्लैकमेल कर करोड़ो रुपए अब तक लूट चुके हैं। इस रैकेट में पुरुषों के साथ कई महिलाएं भी शामिल हैं। हालांकि पुलिस इस रैकेट को पूरी तरह खत्म करने की कोशिश में जुटी है लेकिन करेरा पिछोर के अंचल क्षेत्र में यह अपराध लोगों की कमाई का जरिया बनता जा रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


