चंडीगढ़. पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को घोषणा की कि पंजाब में 200 और आम आदमी क्लीनिक खोले जाएंगे, ताकि लोगों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े। इस कदम के बाद राज्य में आम आदमी क्लीनिकों की कुल संख्या 1081 हो जाएगी।
चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में आयोजित एक समारोह के दौरान 881 आम आदमी क्लीनिकों को व्हाट्सएप चैटबॉट से जोड़ने की शुरुआत करते हुए, मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक देश का सबसे सफल स्वास्थ्य मॉडल बन रहा है। इन क्लीनिकों में मरीजों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही 200 और क्लीनिक शुरू किए जाएंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुलभ हो सकेंगी।
वर्तमान में पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में 565 और शहरी क्षेत्रों में 316 क्लीनिक कार्यरत हैं, जहां प्रतिदिन लगभग 70,000 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि सरकारी स्वास्थ्य प्रणाली में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन क्लीनिकों में सबसे अधिक महिलाएं और बुजुर्ग मरीज आ रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपने घरों के नजदीक ही मुफ्त और उच्च गुणवत्ता वाला इलाज मिल रहा है।

आम आदमी क्लीनिकों को व्हाट्सएप चैटबॉट से जोड़ने को स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए, सीएम मान ने कहा कि अब मरीज अपने मोबाइल पर दवाइयों और टेस्ट रिपोर्ट्स की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा 90% पंजाबियों के पास उपलब्ध स्मार्टफोन्स के माध्यम से सीधे उनके पास पहुंचेगी। इससे न केवल मरीजों को सहूलियत होगी, बल्कि स्वास्थ्य विभाग को भी इलाज और बीमारियों से संबंधित डेटा एकत्र करने में मदद मिलेगी।
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान

