22 April History: भारतीय और विदेश के इतिहास में आज की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी हुई है। आज ही के दिन से पृथ्वी दिवस मनाने की शुरूआत हुई थी। भारत के लिए आज काला दिन है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने गोलियां बरसाकर 26 बेकसूर नागरिकों की जान ले ली थी। दर्दनाक घटना की आज पहली बरसी है।
इतिहास में 22 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
1851-प्रसिद्ध इंजीनियर, समाजसेवी और भारत में हरित क्रांति के नायक सर गंगा राम का जन्म।
1894-भारतीय संविधान को बनाने में सहयोग देने वाली महिलाओं में से एक अम्मू स्वामीनाथन का जन्म।
1906-यूनान के एथेंस में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
1914-हिन्दी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक बी. आर. चोपड़ा का जन्म।
1915-प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।
1921-नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने इंडियन सिविल सर्विस से इस्तीफा दिया।
1931-मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1932-जाने-माने आध्यात्मिक संत, समाज सुधारक, दार्शनिक तथा लेखक स्वामी सच्चिदानंद का जन्म।
1958-एडमिरल आर.डी. कटारी भारतीय नौसेना के पहले भारतीय प्रमुख बनाए गए।
1969-‘काकोरी कांड’ के प्रसिद्ध क्रांतिकारी जोगेशचंद्र चटर्जी का निधन।
1970-दुनिया में पहली बार पृथ्वी दिवस मनाया गया।
1974-मशहूर उपन्यासकार चेतन भगत का जन्म।
1983-अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा।
1997-पेरू में जापानी दूतावास में चार माह से चल रही घेराबंदी को समाप्त करने के लिए सेना ने प्रवेश किया।
2001-भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल महमूद अली ख़ाँ का निधन।
2002-पाकिस्तान में पर्ल हत्याकांड की सुनवाई प्रारम्भ।
2004-उत्तर कोरिया में ट्रेनों की भीषण टक्कर, 3000 हताहत।
2005-बांडुंग (इंडोनेशिया) में 50 वर्षों के बाद दूसरा एशियाई-अफ़्रीकी सम्मेलन आरम्भ।
2008-भाजपा के महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने अपना इस्तीफ़ा वापस लिया।
2008-रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2010-दिल्ली के ज़िला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश एसपी गर्ग ने वर्ष 1996 में लाजपत नगर बाज़ार में हुए विस्फ़ोट मामले में दोषी छह लोगों में से तीन मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद अली बट्ट और मिर्जा निशार हुसैन को मौत की सज़ा सुनायी।
2012-लंदन मैराथन के दौरान एक 30 वर्षीय महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत।
2013-भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक लालगुड़ी जयरमण का निधन।
2016-170 से ज्यादा देशों ने जलवायु परिवर्तन पर पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए। इसे नवंबर 2016 में लागू किया गया।
2021-हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार श्रवण कुमार राठौर का निधन।
2021-युवा विश्व चैम्पियनशिप में भारत के सभी सात महिला मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक जीते।
2025- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में स्थित पर्यटन का केंद्र बायसरन घाटी में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इसमें 26 लोगों की मौत हुई थी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

