Bihar Storm: बिहार में कल सोमवार को आसमान से मौत बनकर आई आंधी, पानी और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 23 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 18 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। सबसे अधिक पूर्वी चंपारण और गया में 5-5 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा गया, रोहतास, वैशाली, औरंगाबाद और भोजपुर में भी तबाही देखने को मिली। कहीं खेलते हुए बच्चे तो कहीं खेत में काम कर रहे लोग इस आसमानी कहर का शिकार हुए।
पूर्वी चंपारण और गया में 5-5 मौत
मोतिहारी और गया जिले में सोमवार को आई आंधी-पानी और आकाशीय बिजली ने जमकर तबाही मचाई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रुपडीह गांव में तेज हवा के कारण एक पेड़ गिर गया, जिसके नीचे एक टेंपो दब गया। इस दौरान टेंपो में सवार 3 लोगों की पेड़ से दबने से मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरी ओर सुगौली प्रखंड के कैथवलिया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 2 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
औरंगाबाद में 3 लोगों की मौत
रोहतास के डेहरी में भी वज्रपात का कहर देखने को मिला, जहां बारिश से बचने के लिए कुछ मजदूर ट्रक के नीचे छिपे हुए थे। इसी दौरान ट्रक पर ही बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। इसके अवाला बाढ़ में पेड़ और दीवार गिरने से एक-एक की मौत हो गई। औरंगाबाद में वज्रपात से 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए।
सीतामढ़ी में ननद-भौजाई की मौत
सीतामढ़ी में आंधी-पानी के दौरान एक बाइक पर बिजली का पोल गिर गया। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों आपस में ननद-भौजाई थीं। वहीं, वैशाली के लालगंज और भोजपुर के गुलजारपुर में भी एक-एक महिला की जान चली गई। जबकि भोजपुर के सलेमपुर गांव में एक 20 वर्षीय युवक की भी मौत हुई है।
सीएम सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में वज्रपात, आंधी-तूफान और तेज वर्षा से पूर्वी चम्पारण में 05, गयाजी में 04 और औरंगाबाद में 03 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। इसके साथ ही उन्होंने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है।
सीएम सम्राट ने इस दौरान लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।
ये भी पढ़ें- Bihar Morning News: मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, कांग्रेस और राजद की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

