झांसी। जिले के कटेरा थाना क्षेत्र के कचनेव गांव में शादी के महज 26 दिन बाद 13 वर्षीय नाबालिग दुल्हन की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले बंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
दुल्हन ने खाया जहर
बताया जा रहा है कि कि रोहिणी की शादी 30 अप्रैल को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी रसिया केवट से हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ मायके आई हुई थी। सोमवार रात गांव में रामलीला और भंडारे का कार्यक्रम चल रहा था, तभी किशोरी ने कथित रूप से जहरीली दवा खा ली। कुछ देर बाद वह दर्द से तड़पते हुए मां के पास पहुंची और दवा खाने की बात बताई।
READ MORE: आत्महत्या या फिर… कक्षा 8 की छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत
छानबीन में जुटी पुलिस
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका नाबालिग थी और आधार कार्ड के अनुसार उसकी उम्र करीब 13 वर्ष थी। झांसी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के पति का बयान भी पुलिस ने दर्ज किया है।

