27 May History : भारतीय और विश्व के इतिहास में 27 मई की तारीख कई अहम घटनाओं के लिए याद किया जाता है. आज ही के दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ था. उस वक्त रेडियो का दौर था. रेडियो पर दोपहर दो बजे समाचार में बताया गया कि देश के प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू नहीं रहे. इसके दो घंटे के बाद गृह मंत्री गुलजारी लाल नंदा को कार्यवाहक प्रधानमंत्री बना दिया गया था. इस तारीख पर एक और महत्वपूर्ण घटना हुई. महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा शुरू हुआ था.
27 May History : 27 मई की तारीख पर हुई महत्वपूर्ण घटनाएं
1805 : नेपोलियन बोनापार्ट इटली के सम्राट बने.
1894 : ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबन्धकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का जन्म.
1896 : जार निकोलस द्वितीय रुस के अंतिम सम्राट बने.
1931 : प्रसिद्ध मलयाली कवि और गीतकार ओ. एन. वी. कुरुप का जन्म.
1935 : डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी रमाबाई आम्बेडकर का निधन.
1937 : अमरीका के सान फ्रांसिस्को में गोल्डन गेट नामक दुनिया के एक सबसे खूबरसूरत पुल का उद्घाटन हुआ.
1951 : मुंबई में तारापोरवाला एक्वेरियम का उद्घाटन हुआ.
1954 : हिन्दी के कवि, पत्रकार एवं पत्रकारिता के प्राध्यापक हेमन्त जोशी का जन्म.
1957 : भारत के उद्योगपति और ‘भारतीय जनता पार्टी’ के वरिष्ठ राजनेता नितिन गडकरी का जन्म.
1962 : प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं कमेंटेटर रवि शास्त्री का जन्म.
1964 : भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के महान सेनानी और स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री (1947-1964) जवाहरलाल नेहरू का निधन.
1981 : सोवियत संघ के पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया गया.
1994 : नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर स्वदेश लौटे.
1999 : बोत्सवाना की सुन्दरी पुले क्वेलागोव वर्ष 1999 की मिस यूनिवर्स चुनी गयीं.
2000 : फिजी में महेन्द्र चौधरी सरकार बर्खास्त, राष्ट्रपति मारा ने प्रशासन सम्भाला.
2002 : नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा को तीन साल के लिए पार्टी से निकाला गया.
2003 : भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी त्रिशा जॉली का जन्म.
2005 : दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का निर्णय लिया गया.
2006 : इंडोनेशिया में आये विनाशकारी भूकम्प में कम से कम 2900 लोग मारे गये और हज़ारों लोग घायल हुए.
2008 : केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर लगाए गए प्रतिबन्ध को वापस लिया.
2008 : आस्कर विजेता निर्देशक सिडनी पोलाक का निधन.
2009 : भारतीय राजनीतिज्ञ एवं अरुणाचल प्रदेश और असम के राज्यपाल रहे लोकनाथ मिश्रा का निधन.
2010 : भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में बालसोरा ज़िले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया. पृथ्वी 2 मिसाइल धरती से धरती पर मारक क्षमता वाली बेलिस्टिक मिसाइल है जिसकी रेंज 350 किमी है. जबकि धनुष पृथ्वी मिसाइल का नौसेना संस्करण है.
2011 : ग्लोबल इंटरनेट सर्च इंजन गूगल अब भारतीय शहरों की हर गली-नुक्कड़ की तस्वीरें इंटरनेट पर दिखाने जा रहा है. गूगल अर्थ के जरिए जहाँ अब तक आप धरती के विभिन्न हिस्सों की सैटलाइट तस्वीरें देख सकते थे, वहीं गूगल के नए फीचर स्ट्रीट व्यू से गली-नुक्कड़ तक को देखा जा सकेगा.
2016 : ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक हंगपन दादा का निधन.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

