28 May History : भारतीय और विश्व के इतिहास में 28 मई का तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा हुआ है. आज ही के भारत और नेपाल के राजनीतिक घटनाक्रम के अहम इतिहास का गवाह रहा है. पहले बात भारत की, जहां भाजपा की सरकार 13 दिन में गिर गई थी, जिसके बाद अटल बिहारी वायपेयी ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था. वहीं नेपाल को आज गणतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया. इसके अलावा हिंदुत्व नेता और कवि वीर सावरकर का जन्म हुआ. आइये जानते हैं इसके अलावा इतिहास के पन्नों में और कौन-कौन सी घटनाएं दर्ज हुई.

28 May History : 28 मई की तारीख पर हुई घटनाएं

1414 : खिज्र खान ने दिल्ली सल्तनत पर कब्जा कर सैयद वंश की नींव रखी.

1883 : भाषाविद, बुद्धिवादी, कवि, अप्रतिम क्रांतिकारी, दार्शनिक और ओजस्वी वक़्ता वीर सावरकर का जन्म.

1908 : जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म.

1923 : प्रसिद्ध अभिनेता एवं तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक एन. टी. रामाराव का जन्म.

1934 : कनाडा के ओंटारियो में ओलिवा और एल्जायर डिओन के यहां पांच बच्चों ने जन्म लिया. इतिहास में यह पहला मौका था जब एक साथ पैदा हुए यह पांचों बच्चे जीवित रहे.

1937 : वोक्सवैगन की स्थापना हुई.

1952 : भारत के प्रथम लोकपाल पिनाकी चन्द्र घोष का जन्म.

1954 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह पथिक का निधन.

1959 : दो अमेरिकी बंदरों ने अंतरिक्ष की सफल यात्रा की.

1961 : मानव अधिकारों के संरक्षण और दुनिया को इनके बारे में जागरूक करने के इरादे से लंदन में एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना की गई. इसे 1977 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

1964 : भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक महबूब ख़ान का निधन.

1967 : सर फ्रांसिस चिटचेस्टर ने अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगाया.

1969 : भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ प्रतिमा भौमिक का जन्म.

1970 : आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस का औपचारिक तौर पर विभाजन हुआ.

1989 : मारथाकवली डेविड भारत की पहली और विश्व की दूसरी महिला ईसाई पादरी बनीं.

1996 : प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया.

1998 : पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में पांच परमाणु परीक्षण किए.

1999 : बेंजामिन नेतान्याहू का संसद से इस्तीफ़ा.

2000 : भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए छह दिनों की राजकीय यात्रा पर पेइचिंग पहुँचे.

2002 : नेपाल में फिर आपातकाल लगा.

2005 : भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक गोपाल प्रसाद व्यास का निधन.

2008 : राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्यरत पांच न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया.

2008 : नेपाल में चुनाव हुए और देश को गणतंत्र घोषित कर दिया गया.

2008 : अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबंध लगाया.

2010 : पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर में ट्रेन दुर्घटना में 141 लोगों की मौत.

2012 : भारतीय राजनेता मुलायम सिंह यादव लंदन में अंतरराष्ट्रीय जूरी पुरस्कार से सम्मानित.

2016 : प्रसिद्व भारतीय अभिनेता सुरेश चटवाल का निधन.

2018 : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने नयी दिल्ली में दो गड्ढों पर आधारित ट्विन पिट टॉयलेट टेक्नोलॉजी को लोकप्रिय बनाने के अभियान का शुभारंभ किया.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H