दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। आज भी लोग दहेज़ के नाम पर लड़की की बदनामी करने से पीछे नहीं हट रहे है। जी हां… 3 लाख रुपए नगद और बाइक नहीं देने पर दूल्हा और उसका पिता शादी तोड़कर बिना दुल्हन के ही बारात वापस ले गए। घटना के एक हफ्ते बाद पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत केस दर्ज किया है। यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले का।
30 जनवरी को तय हुई थी शादी
नर्मदापुरम में एक लड़की का परिवार लालच की भेंट चढ़ गया। युवती ने बताया कि वह नर्मदापुरम की रहने वाली है। अपने घर में भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। उसकी शादी भोपाल के गौतम नगर के मनीष डोडिया से 30 जनवरी 2026 को तय हुई थी। 2 फरवरी को मनीष ने फोन कर शादी के इंतजामों की जानकारी ली। परिवार ने साफ कह दिया था कि वे अपनी क्षमता अनुसार ही विवाह कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें: पोर्न स्टार बनने की सनक ने पहुंचाया जेल: पति ने पत्नी के साथ 13 मिनट का बनाया सेक्स वीडियो, फिर सोशल मीडिया पर कर दिया था वायरल
दूल्हे के पिता ने बनाया दबाव, उधार लेकर लड़की वालों ने किया इंतजाम
इसके बावजूद 6 फरवरी को मनीष के पिता देवनारायण डोडिया पीड़िता के घर पहुंचे और शादी धूमधाम से करने का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो शादी नहीं करेंगे। शादी की पत्रिकाएं बंट चुकी थीं, इसलिए मजबूरी में पीड़िता के परिवार ने रिश्तेदारों से पैसे उधार लेकर धर्मशाला बुक की और सामान खरीदा। 12 फरवरी को बारात पहुंची, दोपहर में सगाई हुई, जिसमें दूल्हे को सोने की अंगूठी और 5100 रुपए नगद दिए गए। शाम को बारात के दौरान सोने की चेन भी दी गई, लेकिन वरमाला के बाद दूल्हा मनीष और उसके पिता देवनारायण ने दहेज में 3 लाख रुपए नगद और बाइक की मांग रख दी।
हाथों-पैरों में मेहंदी के साथ थाने पहुंचीं पीड़िता
पीड़िता के भाई मां और रिश्तेदारों ने समझाने की कोशिश की कि मेहमान मौजूद हैं और इतनी जल्दी रकम व बाइक की व्यवस्था संभव नहीं है। इसके बावजूद दूल्हा और उसके पिता नहीं माने। उन्होंने दी गई सोने की चेन और अंगूठी वापस की और बिना शादी किए बारात लेकर लौट गए। शादी टूटने के बाद से युवती मानसिक तनाव में है। दूल्हे और उसके पिता पर FIR के बाद पीड़िता हाथों और पैरों में लगी मेहंदी के साथ कोतवाली थाने पहुंची। जहां उसने एसआई दीपिका लोखंडे के सामने अपने बयान दर्ज कराए। बयान देते समय युवती भावुक हो गई और उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
ये भी पढ़ें: डॉक्टर ने महिला मरीज से किया रेप: दवा में नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात को दिया अंजाम, FIR के बाद आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
SDOP ने कही ये बात
वहीं नर्मदापुरम के एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने बताया कि शिकायत के आधार पर दूल्हा मनीष डोडिया और उसके पिता देवनारायण डोडिया के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। शादी टूटने के बाद से युवती गहरे मानसिक तनाव में है। उसका कहना है कि दहेज की लालच ने उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा सपना तोड़ दिया। अब वह न्याय की उम्मीद में पुलिस और कानून की ओर देख रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


