प्रदीप मालवीय, उज्जैन। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज उज्जैन पहुंचे। यहां आने के बाद सबसे पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पत्नी, बेटे और साथियों सहित बाबा महाकाल के दर्शन किए।

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लागाया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की और से उनका स्वागत-सम्मान किया गया।

बाबा महाकाल की संध्या आरती में शामिल हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दर्शन के बाद बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी चहुमुखी विकास कर रही है। सभी धार्मिक पर्यटन स्थलों का तेजी से विकास हो रहा है। आज संयोग से बाबा महाकाल की संध्या आरती में दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। प्रार्थना है कि वह हमें हमेशा ऐसे ही बुलाते रहें।


