भुवनेश्वर : ओडिशा के नुआपड़ा जिले और छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के सीमावर्ती इलाकों में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को संयुक्त अंतर-राज्यीय अभियान के दौरान तीन माओवादियों को मार गिराया गया।
एसओजी टीम, छत्तीसगढ़ विशेष बल और सीआरपीएफ की टीमें सुबह अतांग जंगल में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में शामिल हुईं। गरियाबंद एसपी निखिल अशोक कुमार राखेचा ने मीडिया को बताया कि अब तक तीन माओवादियों के शव और पांच हथियार बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि मुठभेड़ जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
- तंबाकू-मुक्त निकोटीन पाउच पर सरकार का बड़ा एक्शन, देशभर में बैन के आदेश
- हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी सिपाही को लेकर नदी में कूदा, फिर हुआ लापता
- खारून नदी का जलस्तर बढ़ा, महादेव घाट के विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन बंद
- भोपाल मास्टर प्लान-2047 का ड्राफ्ट जारी: CM डॉ मोहन ने प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण पर दिया जोर, जनता से मांगे सुझाव, कांग्रेस बोली- ‘सिर्फ वाहवाही लूट रही है सरकार’
- मां के दूध में ‘जहर’! स्टडी में डराने वाला खुलासा, दूध में एफलाटॉक्सिन एम1 और ओक्राटॉक्सिन समेत कई हानिकारक रसायन मिले


