शब्बीर अहमद, भोपाल। RGPV Paper Chori: राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पेपर चोरी के मामले ने तूल पकड़ ली है। इस घटना के बाद जांच कमेटी का गठन किया गया है। समिति तीन दिन में कुलपति को रिपोर्ट सौंपेगी।
RGPV ने इसे लेकर एक आदेश जारी किया है जिसमें कहा कि विश्वविद्यालय के यू.टी.डी. संकायो की परीक्षा संचालन संबंधी शिकायतों के दृष्टिगत निम्नानुसार त्रि-स्तरीय जांच समिति का गठन किया जाता है। इस समिति में प्रौ. (डा.) एस. एस. भदौरिया, संचालक, यूआईटी रा.गां.प्रौ.वि., डॉ. राघवेन्द्र सिंह, परीक्षा नियंत्रक, रा.गां.प्रौ.वि., भोपाल और डॉ. विनय थापर, यूआईटी, रा.गां.प्रौ.वि., भोपाल को शामिल किया गया है।
गठित समिति उक्त प्रकरण में प्राप्त शिकायतो एवं अनुपालनों का परिक्षण करते हुए आवश्यक समन्वय स्थापित कर 3 दिवस में की गई कार्यवाही एवं अनुपालनों की अनुशंसा / प्रगति प्रतिवेदन माननीय कुलपति महादय को प्रेषित करेंगी, जिससे समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।

उक्त समिति प्रकरण का समग्र परीक्षण कर यदि किसी अधिकारी / कर्मचारी की लापरवाही अथवा उत्तरदायित्व परिलक्षित होता है, तो संबंधित तथ्यों सहित दोषी अधिकारियों / कर्मचारियों के संबंध में विस्तृत प्रतिवेदन भी पृथक रूप से प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

