शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। कर्मचारियों को अब 55 नहीं, बल्कि 58 प्रतिशत डीए मिलेगा। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का एरियर का भुगतान किया जाएगा। यह एरियर छह किस्तों में मिलेगा। यह पैसे मई से अक्टूबर तक खाते में आएंगे। वहीं रिटायर्ड कर्मचारियों को एकमुश्त एरियर का भुगतान किया जाएगा।
एमपी की डॉ मोहन यादव सरकार ने महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस फैसले से प्रदेश के करीब 12 लाख परिवारों को फायदा मिलेगा। बढ़ा हुआ डीए का पैसा सीधे अप्रैल महीने के वेतन के साथ मई महीने में खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।



