अमृतसर। खालिस्तान संगठन द्वारा अमृतसर के प्राइवेट स्कूलों में सीरियल ब्लॉस्ट करने की ई-मेल भेजी गई, इसके बाद स्कूल मैनेजमेंट ने तुरंत धमकी भरी इस ई-मेल के बारे में पुलिस को जानकारी दी, जिसमें लिखा गया था-ब्लॉस्ट 1.11 बजे, 3 स्कूलों में एक के बाद एक किए जाएंगे। पुलिस ने तुरंत स्कूल मैनेजमैंट्स को छुट्टी कर बच्चों को घर भेजने को कहा, वहीं दूसरी तरफ स्कूलों में बम निरोधक दस्तों के साथ भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
स्कूलों के क्लासरूमों के साथ-साथ चप्पा-चप्पा खंगाला गया। हालांकि इस जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु पुलिस के हाथ नहीं लगी, मगर एहतियात के तौर पर इन स्कूलों में पुलिस को तैनात कर दिया गया। सीरियल ब्लॉस्ट की धमकी भरी ई-मेल मिलने वाले स्कूलों में सैक्रेट हार्ट सीनियर सैकेंडरी स्कूल, अलैक्जेंड्रा व सीनियर स्टडी शामिल थे। पुलिस की इनपुट पर शहर के 3 स्कूलों के साथ-साथ ग्रामीण स्कूलों में भी चौकसी बढ़ाई गई और वहां भी प्राइवेट स्कूलों को खाली करवाया गया, जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल भी शामिल था।

खालिस्तान संगठन की मेल आई. डी. से स्कूल मैनेजमैंट्स को भेजी गई धमकी भरी मेल में खालिस्तान समर्थकों के एनकाऊंटर का जिक्र था और राज्य में चल रही ‘आप’ सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बारे में भी आपत्तिजनक शब्द थे।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि अमृतसर शहर और ग्रामीण से जुड़े कुछ स्कूलों को धमकी भरी ई-मेल आई थी। इसके बाद एंटी सैबोटाज टीमों ने स्कूलों में जाकर बारीकी के साथ जांच की जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। फिलहाल राज्य का साइबर सैल व केंद्रीय सुरक्षा एजैंसियां इस बारे जांच कर रही हैं, जबकि धमकी भरी मेल फेक पाई गई।
पंजाब का साइबर सैल पूरी तरह एक्टिव
स्कूलों में सीरियल ब्लॉस्ट करने की धमकी भरीई-मेल के बाद पंजाब का साइबर सेल पूरी तरह से एक्टिव हो गया। इसके बाद खालिस्तान संगठन का कनेक्शन सामने आने के बाद पंजाब पुलिस ने तुरंत केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ सम्पर्क साधा और जांच को आगे बढ़ाया।
- परविंदर झोटा का आज होगा अंतिम संस्कार, पिता ने नहीं तोड़ी भूख हड़ताल; SSP के तबादले पर अड़े
- संतों के द्वार ‘योगी सरकार’: अयोध्या के मठों-अखाड़ों में पहुंचकर सीएम ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, भेंट किए उपहार
- बरनाला में नशा तस्करों का आतंक! नशा विरोधी कमेटी के सदस्य के घर पर फायरिंग, गर्भवती पत्नी के पेट में मारी लात
- शिक्षक ने डंडे से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर, इलाके में फैली सनसनी
- पंजाब नेशनल बैंक में चोरी: छिंदवाड़ा में देर रात चोरों ने बोला धावा, जांच में जुटी पुलिस

