Dharm Desk – ज्योतिष शास्त्र में किचिन में उपलब्ध चीज़ो का विशेष महत्व बताया गया है। हमारे घरमें मौजूद साधारण वस्तुएं भी यदि सही विधि और से उपयोग में लाई जाएं, तो वे जीवन की बड़ी से बड़ी कठिनाइयों को दूर कर सकती हैं। इन्हीं में से एक अत्यंत प्रभावशाली उपाय है… मीठी या चीनी वाली रोटी का प्रयोग।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गेहूं, चीनी और घी का संबंध ग्रहों की अनुकूलता और जीवन में सुख समृद्धि से है। आइए जानते हैं चीनी वाली रोटी के तीन ऐसे सिद्ध धार्मिक उपाय, जो आपके जीवन से दुर्भाग्य को हटाकर सौभाग्य का मार्ग प्रशस्त कर सकते है।
व्यापार में अपार वृद्धि और नौकरी की बाधाएं दूर करने का सरल रास्ता
यदि आप लंबे समय से कारोरबा में मंदी का सामना कर रहे है या नौकरी में प्रमोशन व सफलता प्राप्त नहीं हो पा रही है, तो यह उपाय आपके लिए अत्यंत कल्याण कारी सिद्ध होगा।
- आटे में चीनी मिलाकर चार मीठी रोटियां बनाएं, और उन पर शुद्ध देशी घी लगाएं। इसके बाद, जिस व्यक्ति के कार्य या रोजगार में रुकावटें आ रही हों, उस पीड़ित व्यक्ति के ऊपर से इन रोटियों को सात बार उबारें (नज़र उतारें)।
2.ये रोटियां किसी भूखे अथवा जरूरतमंद व्यक्ति को आदरपूर्वक खिलाएं और साथ में 11 रुपये का दान दें। इस उपाय से कार्यक्षेत्र में आ रही नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है, नौकरी में शीघ्र शुभ समाचार मिलता है और व्यापार में दिन-दूना रात-चौगुना लाभ होने लगता है।
धन-संपत्ति प्राप्ति का महाउपाय
घर में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए पितरों का आशीर्वाद होना भी बहुत जरूरी होता है। यदि पितृ अप्रसन्न हों, तो घर में दरिद्रता और अशांति का वास होने लगता है।
- प्रतिदिन रोज सुबह के समय खाना बनाती समय सबसे पहली रोटी अपने पितरों के नाम की निकालें। इसमें थोड़ी सी चीनी या मिठास मिलाकर प्रातः काल किसी पूजनीय गाय को खिला दें।
- गौमाता में समस्त देवी-देवता का वास माना है। पितरों के निमित्त गाय को मीठी रोटी अर्पित करने से पितृ दोष शांत होता है, बुरे दिनों का अंत होता है और घर में अचानक धन, संपत्ति व खुशहाली का आगमन होता है ।
दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने का तरीका
यदि जीवन में अचानक विप त्तियां आ रही हों और बने-बनाये काम बिगड़ रहे हों तो इसका मुख्य कारण राहु का प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है।
- प्रतिदिन मीठी रोटियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर चींटियों के बिल (बांबी) के पास डालें।
- चींटियों को भोजन कराने से राहु देव अत्यंत प्रसन्न होते हैं । अपनी पूरी शक्ति से उसे व्यक्ति की रक्षा करते हैं। यह छोटा सा कार्य बड़े से बड़े संकट को क्षण भर में टाल देता है और दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल देता है।


