शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार-बुधवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। यहां ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के बैरसिया रोड पर यह दर्दनाक हादसा हुआ। चार दोस्त चाय पीने जा रहे थे। उनकी बलेनो कार और भूसे से भरी ट्रॉली में जोरदार टक्कर हो गई।
READ MORE: झोला छाप डॉक्टर की दरिंदगी: युवती से फर्जी शादी कर 10 महीने तक बनाया हवस का शिकार, बाद में निकला पहले से शादीशुदा और 3 बच्चों का बाप
हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार चारों दोस्त रात में चाय पीने के लिए निकले थे। तेज रफ्तार और अंधेरे में ट्रॉली का अचानक सामने आना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
READ MORE: शिक्षा के सपनों पर सिस्टम की कठोर मार! मध्य प्रदेश में 10,181 छात्रों के एजुकेशन लोन रिजेक्ट, 50% आवेदन खारिज, पीसी शर्मा बोले- भ्रष्टाचार की हो जांच
घटना की सूचना मिलते ही ईंटखेड़ी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ट्रॉली ड्राइवर की भी तलाश कर रही है। फिलहाल युवकों की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस जांच में जुट गई है। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

