अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की बेटी इवारा का पहला जन्मदिन काफी खास अंदाज़ में मनाया गया। 24 मार्च 2025 को जन्मी इवारा अब एक साल की हो चुकी हैं, और इस मौके पर परिवार ने सोशल मीडिया पर बेहद प्यारी झलकियां साझा कीं।और पापा, मम्मी, नानू, मामू ने बेबी इवारा पर खूब प्यार लुटाया।
अथिया और राहुल ने एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट में कई क्यूट तस्वीरें शेयर कीं—कहीं इवारा केक काटती दिखीं, तो कहीं मां की गोद में खेलती नजर आईं। एक तस्वीर में वह अपने पिता की उंगली थामे हुए थीं। हालांकि, कपल ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है।

पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने भावुक संदेश लिखा
“पहले जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, मेरी जान। हमें चुनने के लिए शुक्रिया। हम तुमसे शब्दों से परे और दुनिया से भी बढ़कर प्यार करते हैं।”
इस खास दिन पर अथिया के भाई अहान शेट्टी ने भी अपनी भांजी के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। उन्होंने इवारा के साथ एक प्यारी फोटो पोस्ट की, जिसमें उन्होंने चेहरे को दिल वाले इमोजी से छिपाया और लिखा—“एक साल हो गया? मेरी इवू को जन्मदिन मुबारक हो।”
https://www.instagram.com/p/DWRTrCPDGVe/?img_index=3&igsh=YWJxaGg4azA5NWtr
इवारा के पहले जन्मदिन पर कई सेलेब्स ने भी शुभकामनाएं दीं, जिनमें सोनाक्षी सिन्हा, भूमि पेडनेकर और अनुष्का शर्मा शामिल हैं। वहीं, उनके नाना सुनील शेट्टी ने भी दिल और नजरबट्टू इमोजी के साथ अपना प्यार जताया।कुल मिलाकर, यह जश्न परिवार और फैंस के लिए बेहद खास और भावुक पल बन गया।
- आयरन की कमी दूर करने के लिए खाएं पंपकिन सीड बटर, घर पर सिर्फ एक सामग्री से मिनटों में करें तैयार
- जवानों के अलावा इनके साथ भी दिवाली मनाएं PM मोदी, राजद सांसद मनोज झा ने दी नसीहत
- CM मोहन यादव ने किया पंचायत भवन सह मैरिज गार्डन का लोकार्पण: बोले- ‘हमारी सरकार गांव वालों को बना रही है संपत्ति का मालिक’
- चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच गिरफ्तार, बाउंड ओवर का उल्लंघन करने पर भेजे गए जेल
- दीपावली पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के बीच पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मिठाई और उपहार भेंटकर साझा की त्योहार की खुशियां

