धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। शहर के नागरिक अस्पताल में सामाजिक संस्था ह्यूमन हेल्प वेलफेयर ट्रस्ट ने रविवार को गर्मी के इस मौसम में रक्त की बढ़ती जरूरत को देखते हुए सरकारी अस्पताल में दाखिल मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए ही रक्तदान लगाया गया। इसमें 30 युवाओं ने रक्तदान किया। इस संस्था के सदस्य प्रदीप कुमार मैनेजर बंधन बैंक और संस्थापक बलजीत सैनी ने बताया कि युवाओं के लिए स्वस्थ जीवन का मूल आधार रक्तदान है।

सामाजिक संस्थाएं मानव की जरूरत को देखते हुए समय समय पर रक्तदान शिविर लगती हैं। सभी को रक्तदान शिविरों में शामिल होकर खुद रक्तदान करने के साथ ही अन्य लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि सामान्य अस्पताल रेवाड़ी के रक्त बैंक की चिकित्सकीय टीम में नरेश, सुशीला, अनिल, दिनेश, हरीश के साथ ही उक्त संस्था के प्रधान हेमंत राठी, पूर्व प्रधान अजीत शर्मा, वर्तमान सचिव पवन अग्रवाल और संस्था के संस्थापक और हरियाणा राज्य ब्लड डोनेशन कमिटी चंडीगढ़ के सदस्य बलजीत सैनी ने अहम योगदान दिया।