होशियारपुर। होशियारपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार पंजाब के 32 युवक ग्रीस में फंसे हुए हैं, उन्हें बंधक बनाया गया है। इन युवकों को एक ट्रैवल एजेंट द्वारा धोखा दिया गया, जिन्होंने उन्हें ग्रीस में नौकरी का ख्वाब दिखा कर उन्हें वहां भेजा था, लेकिन वहां पहुंचते ही उन्हें बंधक बना लिया गया। उन सभी से दिन-रात काम करवाया गया।
जानकारी सामने आई है उसके हिसाब से जो युवक बंधक बनाए गए हैं इनमें से 27 युवक होशियारपुर जिले के हैं। पुलिस ने इस मामले में एजेंट हरजिंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य आरोपों में केस दर्ज किया है। एसएचओ दलजीत सिंह के अनुसार, आरोपी एजेंट को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वहां ताला लगा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है और उसकी जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ युवक दो साल से और कुछ डेढ़ साल से वहां फंसे हुए हैं।

बंधक बने जौबन की मां नीलम ने सरकार से अपील की है कि उसके बेटे समेत अन्य युवकों को जल्द से जल्द घर वापस लाया जाए। उन्होंने कहा कि एजेंट ने उनके बेटे की जिंदगी बर्बाद कर दी है और वह चाहती हैं कि उसे सजा मिले।
- रेवाड़ी में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में म्यूजिक टीचर को 5 साल की जेल, 10 हजार जुर्माना
- ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान; राहुल गांधी ने कही ये बात
- शारदीय नवरात्रिः 1700 साल पुराने गढ़ कालिका मंदिर में अष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दिन में तीन अलग-अलग रूपों में दर्शन देती हैं मां काली
- नेपाल से लौट रहा था परिवार, चंपावत में खाई में गिरी कार; 5 घायल
- बार-बार निकलती है नाखूनों के आसपास की स्किन? इन आसान तरीकों से रखें ख्याल…
