हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री (पारे एवं वित्त) शिवराम सेमिल के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई ने कथित भ्रष्टाचार के बड़े नेटवर्क की परतें खोल दी हैं। आय से 258 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में दर्ज प्रकरण के बाद इंदौर, पीथमपुर, धार और मुरैना में एक साथ 9 ठिकानों पर सर्च किया गया।

READ MORE: सनसनीखेज मामला: प्रशासनिक बैठक के बाद महिला पटवारी लापता, मोबाइल स्विच ऑफ, पुलिस ने शुरू की तलाश 

कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त की टीम ने करीब 14.54 करोड़ की संपत्ति, निवेश और अन्य परिसंपत्तियों का रिकॉर्ड तैयार किया है। जांच अभी जारी है। लोकायुक्त के मुताबिक, शिवराम सेमिल ने करीब 33 वर्ष की सरकारी सेवा में लगभग 2 करोड़ की वैध आय अर्जित की, जबकि जांच में 14.54 करोड़ से अधिक का व्यय सामने आया। इसी आधार पर आय से 258 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया।

इन्वेंट्री में क्या-क्या मिला?

1. कर्निश पावर जोन, पीथमपुर ,सेक्टर-3 स्थित फैक्ट्री का निर्माण और उसमें मौजूद सामग्री।
अनुमानित मूल्य: ₹1,06,72,595

2. कर्निश पावर जोन की दूसरी यूनिट ,फैक्ट्री निर्माण, मशीनें और आयशर वाहन (MP-09 GS-2567)।
अनुमानित मूल्य: ₹71,03,002

3. एस.एस. इलेक्ट्रिकल्स, उद्योग केंद्र उज्जैनी,फैक्ट्री निर्माण, 106 ट्रांसफॉर्मर, मशीनरी, इन्वेंट्री और शेड।

अनुमानित मूल्य: ₹2,06,07,972

4. कृष्णा पावर फर्म, उज्जैनी , निर्माणाधीन फैक्ट्री।
अनुमानित मूल्य: ₹10,00,000

5. ग्राम उज्जैनी, धार , ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग मशीनें, ऑयल, कॉइल वायर और अन्य सामग्री।
अनुमानित मूल्य: ₹1,48,95,240

6. ओमेक्स सिटी, इंदौर , बेटे के नाम पर प्लॉट।
अनुमानित मूल्य: ₹20,00,000

7. महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार , इलेक्ट्रिक कार एवं अन्य वाहन।
अनुमानित मूल्य: ₹31,50,000

8. दाऊजी नगर, मुरैना ,मकान एवं घरेलू सामग्री।
अनुमानित मूल्य: ₹50,00,000

9. सुदामा/सप्तरंगी कॉलोनी, इंदौर ,घरेलू फर्नीचर एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान।
अनुमानित मूल्य: ₹1,69,000

10. एसबीआई, सिलिकॉन सिटी शाखा ,पत्नी सुनीता सेमिल एवं सौरभ सेमिल के लॉकर से सोना-चांदी के आभूषण।
अनुमानित मूल्य: ₹22,36,669

11. शुभम इलेक्ट्रिकल्स, पीथमपुर ,फैक्ट्री, मशीनें, प्लॉट, शेड और बैंक डिपॉजिट।
अनुमानित मूल्य: ₹4,17,43,276

12. सिलिकॉन सिटी, इंदौर ,तीन मंजिला आलीशान बंगले का निर्माण।
अनुमानित मूल्य: ₹2,00,00,000

13. सिलिकॉन सिटी, इंदौर ,सोना-चांदी के आभूषण एवं नगदी।
अनुमानित मूल्य: ₹57,88,000

14. भारतीय स्टेट बैंक , पत्नी के बैंक खाते में जमा राशि।
₹41,00,000

15. सिलिकॉन सिटी, इंदौर ,घरेलू सामान।
अनुमानित मूल्य: ₹69,50,000


लोकायुक्त की तैयार प्रारंभिक इन्वेंट्री के मुताबिक अब तक 14,54,15,754 (करीब 14.54 करोड़) की संपत्ति, निवेश, बैंक राशि, वाहन, फैक्ट्रियां, मशीनें, प्लॉट, बंगला, आभूषण और अन्य परिसंपत्तियां दर्ज की गई हैं।

जांच अभी जारी..

लोकायुक्त अधिकारियों का कहना है कि यह प्रारंभिक आकलन है। दस्तावेजों की जांच, बैंक खातों की पड़ताल, निवेश के स्रोत और परिजनों के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों की जांच अभी जारी है। जांच पूरी होने के बाद संपत्ति का मूल्य और बढ़ सकता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m