सिरसा,प्रजापति। हरियाणा की भाजपा सरकार गौवंश संरक्षण के लिए बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतींद्र सिंह ने बताया कि 8 मई 2026 को ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र की 38 गौशालाओं को कुल 2 करोड़ 96 लाख 26 हजार 680 रुपये की अनुदान राशि के चेक बांटे जाएंगे।
सिरसा जिले की बात करें तो कुल 138 गौशालाओं के लिए 10 करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। अनुदान वितरण के लिए ऐलनाबाद की श्री कृष्ण गौशाला और गांव माखोसरानी की श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
एडवोकेट यतींद्र सिंह के अनुसार, भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में पंजीकृत गौशालाओं की संख्या 215 से बढ़कर 619 हो गई है, जिनमें लगभग साढ़े चार लाख गौवंश का पालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि सिरसा जिला प्रदेश में सर्वाधिक 138 गौशालाओं के साथ गौसेवा में सबसे आगे है। इन कार्यक्रमों में भाजपा नेता अमीरचंद मेहता भी मौजूद रहेंगे।
सरकार का उद्देश्य गौशालाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जिला अध्यक्ष ने स्थानीय नागरिकों से इन कार्यक्रमों में शामिल होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

