अमित मंकोडी, आष्टा। सीहोर जिले के जावर स्थित प्रसिद्ध लाखन धाम स्थल पर एक 38 वर्षीय युवक द्वारा कथित रूप से जिंदा समाधि लेने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी *सोनू पुष्पद पिता नंदकिशोर पुष्पद* ने मंगलवार शाम करीब 4 बजे समाधि ली थी। करीब 20 घंटे बाद बुधवार सुबह उसे जीवित बाहर निकाला गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। बताया जा रहा है कि युवक पूर्व में भी करीब 15 बार जिंदा समाधि ले चुका है। हालांकि, इस बार बिना प्रशासनिक अनुमति और पुलिस को सूचना दिए समाधि लिए जाने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि *लाखन धाम समिति और युवक द्वारा इतनी गंभीर गतिविधि की जानकारी पुलिस-प्रशासन को समय पर क्यों नहीं दी गई?* पुलिस को घटना की जानकारी कई घंटे बाद मिलने से पुलिस की सक्रियता से मौके पर पहुची और युवक को बाहर निकाला।
अब जावर तहसीलदार इस मामले में जांच कर रहा है कि जिंदा समाधि की अनुमति किसने दी और क्या लाखन धाम समिति या संबंधित युवक के खिलाफ नियमानुसार कोई कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के बाद स्पष्ट होगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


