भोपाल।अनूपपुर जिले में शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने का ऐलान किया है। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिखा, ‘अनूपपुर जिले में पुष्पराजगढ़ के ग्राम बिजौरा में श्रद्धालुओं को लेकर मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुई सड़क दुर्घटना में लोगों के असामयिक निधन एवं घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं एवं घायलों का उपचार जारी है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m