न्यामुद्दीन अली, अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। कोतमा नगर पालिका क्षेत्र में संचालित चार मंजिला अग्रवाल होटल की इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।
READ MORE: नाम बदलकर दोस्ती, शादी का झांसा और फिर दुष्कर्म-ब्लैकमेलिंग; आरोपी समीर खान गिरफ्तार, हिंदू संगठनों ने लव जिहाद का लगाया आरोप
शनिवार शाम लगभग 5:30 बजे कोतमा बस स्टैंड के पास वार्ड नंबर 5 में स्थित अग्रवाल होटल की चार मंजिला इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई। इस इमारत में होटल का संचालन हो रहा था। हादसे के समय इमारत के बाजू में निर्माण कार्य भी चल रहा था, जिसके चलते यह घटना हुई मानी जा रही है।
READ MORE: जन्म के दो महीने बाद मौत की चुनौती: SMA टाइप-1 से जूझ रही मासूम सृष्टि, 9.40 करोड़ के इंजेक्शन पर टिकी है जान; परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
रेस्क्यू टीम, कोतमा पुलिस, नगर पालिका और एसईसीएल की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। अब तक रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोगों के प्रयास से एक घायल व्यक्ति को मलबे से निकाला गया है, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी भी चार लोगों के मलबे में फंसे होने की संभावना है और रेस्क्यू ऑपरेशन जोर-शोर से जारी है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

