पंजाब में बाढ़ हाहाकार मचा रहा है। चारों तरफ से बाढ़ की खबर आ रही है। रावी नदी में आई बाढ़ ने पंजाब के 40 और गांव को डूबा दिया है। यहां के लोगों को मुश्किल से सुरक्षित स्थान में पहुंचाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, अजनाला तहसील के लगभग 40 गांवों के लोग रावी नदी में आई बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। जिला प्रशासन द्वारा डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी और जिला पुलिस प्रमुख मनिंदर सिंह के नेतृत्व में आज सुबह 4 बजे से फिर से राहत कार्य शुरू कर दिया है, जिसमें नागरिक प्रशासन के अलावा पुलिस, सेना और एनडीआरएफ की टीमें लगातार काम कर रही हैं।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर रोहित गुप्ता, एसडीएम अमृतसर गुरसिमरन सिंह ढिल्लों, जिला राजस्व अधिकारी नवकीरत सिंह, जिला पंचायत अधिकारी संदीप मल्होत्रा अपनी-अपनी टीमों के साथ राहत कार्य में लगे हुए हैं। लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया गया है। राहत सामग्री भी उन तक पहुंचाई जा रही है। पंजाब की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
- सिंहस्थ क्षेत्र में गरजा बुलडोजर: जमीन पर कब्जा कर बना रहे थे होटल-रिसॉर्ट, निगम ने दी सख्त चेतावनी
- बिहार पंचायत चुनाव को लेकर CM सम्राट चौधरी ने दिया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा चुनाव
- बेकाबू कार ने मंदिर से निकल रही महिलाओं को रौंदा: चालक को खंभे से बांधकर पीटा, कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे जाम
- ‘पीले मंत्री’ के लिए सपा के दरवाजे बंद, सीमा राजभर ने किसे कहा- ‘दुर्घटना की पैदाइश’
- शहडोल में लापरवाही पर डबल एक्शन: कलेक्टर ने प्रधानाध्यापक, एसपी ने आरक्षक को किया निलंबित



