चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने शनिवार को अपने आवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया। सीएम ने कहा हैं कि राज्य में 44,920 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाई जाएंगी, जिन पर 16,209 करोड़ रुपए खर्च होंगे। साथ ही गैंगस्टरों को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि-अगर तुम गोली चलाओगे, तो अपनी मां की गोद में बैठकर रोटी भी नहीं खा सकोगे।
कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा गैंगस्टरवाद बढ़ने को लेकर लिखे गए पत्र के जवाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ा तेवर अपनाया। उन्होंने कहा कि पंजाब में अपराधियों को कोई छूट नहीं दी जाऐगी और कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

पंजाब सड़कों का मेगा प्लान
मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड 22,291 किलोमीटर सड़कें बनाएगी. नगरीय निकाय और नगर परिषदें 1,255 किलोमीटर शहरी सड़के बनाए जाएगी. इसमें कुल 44,920 किलोमीटर सड़कों पर 16,209 करोड़ रुपए खर्च होंगे. सीएम मान ने ठेकेदारों से कहा कि उन्होंने सभी ठेकेदारों को टैगोर थिएटर बुलाकर साफ कह दिया है कि न तो कोई कमीशन लिया जाएगा और न ही कोई क्लर्क पैसे मांगेगा। सड़कों की गुणवत्ता जांचने के लिए विशेष फ्लाइंग स्क्वायड भी गठित की गईं हैं।
- भोपाल मास्टर प्लान-2047 का ड्राफ्ट जारी: CM डॉ मोहन ने प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण पर दिया जोर, जनता से मांगे सुझाव, कांग्रेस बोली- ‘सिर्फ वाहवाही लूट रही है सरकार’
- मां के दूध में ‘जहर’! स्टडी में डराने वाला खुलासा, दूध में एफलाटॉक्सिन एम1 और ओक्राटॉक्सिन समेत कई हानिकारक रसायन मिले
- स्कूलों के आसपास अब नहीं बिकेंगे चिप्स-कोल्ड ड्रिंक ! जंक फूड के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी में सरकार
- विपक्ष पर बरसे श्याम रजक, मीसा भारती एंड कंपनी को जनता के दर्द से मतलब नहीं, सिर्फ टीआरपी चाहिए!
- बनखला मस्जिद में रहस्यमयी स्लैब मिलते ही शुरू हुई खुदाई, जानिए 3 फीट नीचे क्या निकला


