नारायणगढ़, 3 मई (राजेश वर्मा) : श्री सनातन धर्म महावीर दल नारायणगढ़ के तत्वाधान में रविवार को लगाये गये नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 45 नेत्र रोगियों ने अपने नेत्रों की विभिन्न बिमारियों की जांच करवाई। स्थानीय बजरंग भवन में लगाया गया यह शिविर कपिल आई अस्पताल तथा माधव नेत्र बैंक के सहयोग से लगाया गया।

महावीर दल के महासचिव राजेश वर्मा ने यह जानकारी देते हुये बताया कि इस शिविर में कपिल आई अस्पताल अम्बाला शहर से आई विशेषज्ञों की टीम ने लोगों की आंखों की बिमारियों की जांच की व उन्हें नि:शुल्क दवाईयां भी वितरित की तथा उन्हें चश्में के नंबर भी दिये गये।
उन्होने बताया कि हर महीने के पहले रविवार को संस्था द्वारा शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें लोग अपनी आंखों की जांच करवाकर लाभ उठा रहे हैं।
इस अवसर पर श्री सनातन धर्म महावीर दल नारायणगढ़ के प्रधान प्रीतम लाल गुलाटी, उप प्रधान रामेश्वर शर्मा, विनोद वर्मा, ओम प्रकाश आहूजा, राजपाल धीमान, कैम्प ईंचार्ज सतीश अग्रवाल व सोमनाथ शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

