फिरोजपुर। जिला फिरोजपुर में एसएसपी सरदार भूपिंदर सिंह सिद्धू के दिशा निर्देशों अनुसार चलाए गए युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत अलग अलग थानों की पुलिस ने हैरोइन के साथ और हैरोइन का नशा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए थाना सिटी फिरोजपुर के एचसी दविंदरपाल सिंह ने पत्रकारों को बताया कि गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी द्वारा शक के आधार पर आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ लव और राहुल सिंह उर्फ सन्नी को काबू करके जब तलाशी ली तो लवप्रीत से 4.41 ग्राम और राहुल सिंह से 4.13 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।
दूसरी ओर थाना सदर फिरोजपुर के एएसआई बलदेव राज के मुताबिक गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी ने एक संदिग्ध युवक को खड़े देखा जो पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने लगा जिसे काबू करके जब पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को अपना नाम मालूक सिंह उर्फ लव बताया जिससे तलाशी लेने पर 5 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।
वहीं थाना मल्लांवाला के ए.एस. आई. सतिंदरपाल सिंह के मुताबिक गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी को दाना मंडी के पास एक संधिग्ध यूवक हेरोइन का नशा करते हुए दिखाई दिया जिसे काबू करके जब तलाशी ली गई तो उससे एक लाइटर, एक प्लास्टिक पाईप और एक सिल्वर की पन्नी बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान कर्ण उर्फ लब्बू के रूप में हुई है।

थाना घल्लखुर्द के एच.सी. हरजिंदर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर कुलदीप सिंह उर्फ गगनी नाम के युवक को काबू करके उससे 5.24 ग्राम हैरोइन बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा थाना सिटी फिरोजपुर, थाना सदर फिरोजपुर, थाना मल्लांवाला और थाना मुदकी में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए और और उनसे पूछताछ की जा रही है।
- अलविदा ‘जनरल्स साहब’: नहीं रहे पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि
- झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 4 साल के मासूम की मौत : सर्दी-खांसी का इलाज कराने पहुंचे थे माता-पिता, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
- अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, हालत में सुधार, अब घर से होगा इलाज
- CM डॉ. मोहन यादव ने आवास पर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना; दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा- ‘नक्सलवाद से मुक्त हुआ मध्य प्रदेश’
- दिल्ली हादसे में खगड़िया के 5 मजदूरों की मौत, मातम में बदलीं दीपावली की खुशियां

