ओडिशा के कोरापुट स्थित सरकारी शहीद लक्ष्मण नायक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कथित लापरवाही के कारण 5 मरीजों की मौत हो गई। 5 मौतों के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।
मृतकों में दो पुरुष और तीन महिलाएं हैं। मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया कि सभी मरीजों को इंजेक्शन लगाया गया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। एसएलएनएमसीएच के अधीक्षक सुशांत कुमार साहू ने कहा कि विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, “हमने सभी विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई है। मंगलवार रात को जिन मरीजों की मौत हुई, उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि मौत किसी गलत इंजेक्शन के कारण नहीं हुई है। हालांकि, हम आरोपों की जांच करेंगे।”
- कुशीनगर हादसा: देवरिया मार्ग पर पेड़ से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, मौके पर 4 की मौत, 2 की हालत नाजुक
- सीएम डॉ मोहन के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में बड़ी गफलतः राष्ट्रगान की घोषणा के बाद बजने लगा राष्ट्रगीत, विधायक मेंदोला की जगह MLA गोलू शुक्ला को दे दिया बूके
- 1300 करोड़ का सोना और 15 हजार महिलाएं, अहीर समाज का अनोखा गरबा
- पुलिस हिरासत में लिए गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत; परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप, न्यायिक जांच के आदेश
- “मां मुझे सद्बुद्धि दो, शक्ति दो…” मां दुर्गा की आराधना करते हुए फूट-फूट कर रोए सांसद कल्याण बनर्जी

