बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस ने नशे पर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ कर 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 20 किलो ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
मुखबिर से मिली थी तस्करी की सूचना
दरअसल, नई आबादी थाना पुलिस को चार पहिया वाहन से ड्रग तस्करी की जानकारी मिली थी। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान संदिग्ध वाहन की जांच की गई जिससे 20 किलो ब्राउन शुगर बरामद हुई।
इंदौर और राजस्थान के हैं तस्कर
पकड़े गए आरोपियों में हेमंत वर्मा, मोना सेन इंदौर के और राहुल मीणा, सुभाष गुर्जर और जितेंद्र मीणा राजस्थान (प्रतापगढ़) निवासी शामिल हैं। वहीं एक आरोपी अजीज उर्फ एजाज फरार है। मंदसौर पुलिस आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि यह ड्रग्स कहां से लेकर आए थे और कहां खपाने वाले थे। तस्करों से 2 चार पहिया वाहन ओर 7 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

