जालंधर। जालंधर के आदमपुर में सुबह-सुबह एसडी पब्लिक स्कूल बस की चपेट में आने के कारण 5 साल की बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची की पहचान कीरत के रूप में हुई है। हादसे के बाद बच्ची के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि हंसती-खेलती स्कूल गई बच्ची के साथ इस तरह से हादसा होगा और वह इस दुनिया को अलविदा कह देगी परिवार में मातम छाया हुआ है।
ड्राइवर ने चला दी गाड़ी
बताया जा रहा है कि बच्ची स्कूल बस से जब उतरने लगी तो इस दौरान ही ड्राइवर ने चला दी। जिसके बच्ची स्कूल बस के नीचे आ गई और चिल्लाने लगी। जैसे ही इसका पता चला तो तुरंत बस को रोका गया और बच्ची को बस के नीचे से निकाला गया।

बस को तुरंत रुक कर देखा गया लेकिन बच्चे की हालत बेहद नाजुक थी. उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पर वह अंतिम सांस ली। दुर्घटना की जानकारी पुलिस को देगी गई है पुलिस मामले की तहकीकात बात कर रही है।
- देवर ने अपनी भाभी को रास्ते में रोककर की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
- गणेश उत्सव में पुलिसकर्मी से मारपीट और लूट: वर्दी फाड़ी, 6 हजार रुपए और जरूरी दस्तावेज छीना; 6 गिरफ्तार
- पूर्वांचल राज्य का ख्वाब या सत्ता का नया चक्रव्यूह? देवरिया में राजभर ने बताया कौन बनेगा पहला मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
- मंच से करणी सेना प्रमुख के तीखे बोल, राजस्व मंत्री की मौजूदगी में सरकार और विरोधियों पर जमकर बरसे



