शिखिल ब्यौहार, भोपाल। ‘फ्लाई ओला एयरलाइन’ पर 50 लाख का दावा ठोकने का मामला सामने आया है। उपभोक्ता आयोग में पूर्व कुलपति कमलाकर सिंह ने यह दावा किया है। उन्होंने ‘फ्लाई ओला एयरलाइंस’ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। सेवा में कमी, मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप लगा है।

मामले में उपभोक्‍ता आयोग में 21 अप्रैल को सुनवाई होगी।एयरलाइन ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के निर्देशों का पालन नहीं किया।

10 अप्रैल महाकाल आरती: भगवान महाकालेश्वर को त्रिपुंड-त्रिनेत्र अर्पित, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन

ये है पूरा मामला…

-22 मार्च को रीवा से भोपाल के लिए टिकट बुक किया था
-26 मार्च की उड़ान का टिकट (PNR: 227BJS) बुक किया था
-समय पर रीवा पहुंचने के बाद लंबे समय तक प्रतीक्षा कराई
-बाद में तकनीकी कारणों का हवाला देकर उड़ान रद्द होने की सूचना दी
-एयरलाइन ने न तो समय पर कोई आधिकारिक सूचना दी
-न ही यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की
-कमलाकर को निजी वाहन से 10 से 12 घंटे का सफर करना पड़ा
-कष्टदायक यात्रा के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m