रणधीर परमार, छतरपुर। जिले के सरानी गांव के रहने वाले सुरेंद्र सिंह की थाने में जहर खाकर आत्महत्या (मौत) का मामला तूल पकड़ता जा रहा है इसी के चलते मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज सुरेंद्र सिंह के परिवार से मिलने उसके घर पहुंचे थे, जहां परिवार वालों से मिलने के बाद उन्होंने उक्त मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
आरोपों की सही तरीके से जांच कराने की बात
छतरपुर की भाजपा विधायक ललिता यादव के पुत्र मोनू यादव पर लगे गंभीर आरोपों की सही तरीके से जांच करने की बात की है। उन्होंने छतरपुर पुलिस को भी चेतावनी दी कि न्यायालय में इस मामले को पीड़ित परिवार के साथ लड़ेंगे। उन्होंने इस मामले को विधानसभा में उठाने की भी चेतावनी दी है।
LPG गैस सिलेंडर कालाबाजारी रोकने बड़ा एक्शनः 2840 स्थानों पर जांच में 3691 गैस सिलेंडर जब्त,
MLA के बेटे मोनू यादव ने मारपीट की
जीतू पटवारी से मिलने के बाद मृतक की पत्नी ने भी छतरपुर विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया था कि उसके पति सुरेंद्र ने अस्पताल में उसे बताया था कि मोनू यादव ने उसके साथ गंभीर मारपीट की है।
MP में थमेगी बारिश-भीषण गर्मी का शुरू होगा दौर: तापमान में 4 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार,

