शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा बड़ा एक्शन लिया गया। प्रदेश में 2840 स्थानों पर जांच की गई जिसमें 3691 गैस सिलेंडर जब्त किया गया। प्रदेश में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एलपीजी की कालाबाजारी रोकने उक्त एक्शन लिया गया। अभी तक 2840 स्थानों पर जांच की गई है। 11 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रदेश के 734 रिटेल आउटलेट (पेट्रोल पंप) की जांच.. इसमें 01 प्रकरण में एफआईआर दर्ज की गई।
विभाग का निर्देश जारी
जिन स्थानों से पीएनजी की पाइन लाइन गई है, उसके आस पास के घरेलू एवं कमर्शियल उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन प्राप्त कर लें क्योंकि पीएनजी कनेक्शन प्राप्त नहीं करने की स्थिति में आगामी 03 माह में एलपीजी की सप्लाई बंद की जा सकती है।पीएनजी कनेक्शन प्रदाय करने के लिए सीजीडी संस्थाओं को उनके आवेदन किये जाने के 24 घंटे के अंदर पाइपलाइन बिछाने की ROU स्वीकृतियां जारी की जाएगी।
गृह विभाग के अधीन आने वाले संस्थाओं/सुधार गृहों के साथ-साथ पुलिस, सीएपीएफ, डिफेंस इस्टेब्लिशमेंट, ऑफिसर्स कॉलोनी, सामान्य प्रशासन पूल के घरों, पुलिस मुख्यालय, पुलिस कॉलोनी, आदि में जहां से आस-पास पाइपलाइन बिछी हुई है, उनको प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पीएनजी कनेक्शन प्रदाय करने के निर्देश दिए है। प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में जहां आस-पास पाइपलाइन गई है, उन क्षेत्रों की औद्योगिक इकाईयों की पहचान की जाकर पीएनजी पर शिफ्ट करने के सीजीडी संस्थाओं को निर्देश दिए हैं।
सीजीडी संस्थाओं के कन्ट्रोल रूम नंबर
सीजीडी संस्थाओं को घरेलू और व्यावसायिक पीएनजी के आवेदनकर्ताओं को पीएनजी कनेक्शन प्राप्त करने के लिये सीजीडी संस्थाओं के कन्ट्रोल रूम नंबर निम्नानुसार प्रदाय किये गये है –
अवंतिका गैस लिमिटेड – इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर (9424098887)
गैल गैस लिमिटेड – देवास, रायसेन, शाजापुर, सीहोर (7880001788)
नवेरिया गैस लिमिटेड – धार (07292-223311)
थिंक गैस – भोपाल, राजगढ़, शिवपुरी (1800-5727-107)
IOCL – गुना (9425991090), मउगंज, रीवा(9424836488),
अशोकनगर(9425119522), मुरैना(7223982333)
BPCL – महैर, सतना, शहडोल(9424738607), सीधी, सिंगरौली(9424341954)
गुजरात गैस लि. – रतलाम (7412230292)
प्रदेश के उक्त शहरों में जिन स्थानों से पाइप लाइन गई है, उस पाइप लाइन के आस-पास के घरेलू एवं व्यावसायिक उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते है।

