अनूप दुबे, कटनी (ढीमरखेड़ा)। कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के खमरिया हार में बीते दिनों जमीनी विवाद में उचेहरा निवासी 50 वर्षीय प्रहलाद कोल से मारपीट की जिसमें उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी सुखबरा बाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया था। पुलिस ने मुस्तैदी के साथ हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

एडिशनल एसपी कमल मौर्य ने बताया कि मृतक की पत्नी सुखवरा बाई की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर मामले की विवेचना थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी कर रही थी। जिसमें खमरिया बिजरावगढ़ निवासी विदेशी उर्फ परदेसी कोल, कुलसिया बाई, संतराम कोल और रतनलाल कोल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की गई जिसमें विदेशी उर्फ परदेसी कुलसिया बाई, रतनराम कोल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

1 आरोपी फरार, मृतक का दामाद लापता

घटना में फरार आरोपी संतराम कोल की तलाश की जा रही है। विवाद के बाद से मृतक के दामाद सुनील सिंह भी लापता है जिनकी तलाश की जा रही है। एडिशनल एसपी ने आगे बताया कि डॉग स्क्वाड की टीम को भी बुलाया गया है। विवाद में घायल महिला और बेटी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी था जिनका स्वास्थ्य अब ठीक है। हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी में एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी, थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी और थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m