शशांक द्विवेदी, खजुराहो। 52 वें खजुराहो नृत्य समारोह का शनिवार को दूसरा दिन है। कार्यक्रम को देखने को उत्सुक सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी थे। जिन्हें सीट नहीं मिली तो खड़े होकर नृत्य का लुत्फ उठाया। कुछ लोग तो जमीन पर बैठकर स्क्रीन के सामने बैठकर समारोह का आनंद लेने लगे।

दरअसल, आयोजन स्थल में सीट फुल होने के कारण एक बुजुर्ग फ्रांसिसी विदेशी पर्यटक महिला समारोह में लगी वीडियो स्क्रीन के सामने बैठकर समारोह का आनंद लेने को मजबूर हो गई।मीडिया से बात करते हुए महिला ने बताया कि वह 40 साल पहले नृत्य समारोह को देखने ही खजुराहो आई थी, लेकिन इस बार सीट नहीं मिली तो स्क्रीन के सामने खड़े होकर नृत्य समारोह देख रही हैं। हालांकि मीडिया ने बुजुर्ग महिला को कुर्सी लाकर दी, जिसके बाद उन्होंने बैठकर समारोह का आनंद लिया।


