शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके में रंगपंचमी की रात एक बार फिर अपराधियों ने दहशत फैलाई है। बदमाशों ने चाकू के बल पर व्यापारियों को निशाना बनाया और करीब 55 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया।
READ MORE: महंगे शौक ने बनाया चेन स्नेचर: डिलीवरी बॉय बनकर करते थे रेकी, 17 लाख के माल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, रंगपंचमी के उत्सव के दौरान शामला हिल्स क्षेत्र में बदमाशों ने पीड़ित व्यापारियों पर चाकू तानकर हमला किया और नकदी लूट ली। लूट की यह वारदात इतनी तेजी से अंजाम दी गई कि पीड़ित विरोध भी नहीं कर पाए और बदमाश मौके से फरार हो गए।
READ MORE: शादी के मंडप में धोखे का खुलासा: दुल्हन ने विदाई के समय साथ जाने से किया इनकार, प्रेमिका ने भेजे मैसेज-फोटो; पुलिस थाने पहुंचे दोनों पक्ष
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लूटे गए पैसे हवाला से जुड़े होने की भी संभावना जताई जा रही है। बता दें कि श्यामला हिल्स इलाके में पहले भी ऐसी ही लूट की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। श्यामला हिल्स पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

