अमृतसर। पंजाब के विधायक और वरिष्ठ ‘आप’ नेता कुलदीप सिंह धालीवाल ने शनिवार को अमृतसर में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना को ‘ऐतिहासिक’ बताते हुए कहा कि राज्य के 65 लाख परिवारों को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलना शुरू हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह योजना अब पूरे पंजाब में सक्रिय है और सूचीबद्ध अस्पतालों में मरीजों का उपचार सुचारू रूप से चल रहा है।
स्वास्थ्य कार्ड ने बचाई मजदूर की जान
योजना की सफलता को रेखांकित करने के लिए धालीवाल ने मीडिया के सामने सुलक्षण सिंह नामक एक गरीब मजदूर की मिसाल पेश की। सुलक्षण सिंह ने हाल ही में इसी योजना के तहत अपने दिल का गंभीर ऑपरेशन करवाया है।
अस्पतालों को सख्त चेतावनी
कुलदीप धालीवाल ने कहा कि इस योजना का लाभ बिना किसी जाति, धर्म या वर्ग के भेदभाव के हर पात्र पंजाबी को मिलेगा। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार ने राज्य के लगभग 75 प्रतिशत निजी और सरकारी अस्पतालों के साथ करार (Tie-up) कर लिया है। उन्होंने अस्पतालों को चेतावनी देते हुए कहा, “यदि किसी सूचीबद्ध अस्पताल ने कार्ड होने के बावजूद मरीज का इलाज करने से मना किया, तो सरकार उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी।”

विपक्ष पर साधा निशाना
राजनीतिक चर्चा के दौरान धालीवाल ने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व अपनी जमीन खो चुका है और आगामी चुनावों में जनता उन्हें करारा जवाब देगी।
- CG News : मंदिर परिसर में सजी पटाखा दुकानें, SDM के फैसले के विरोध में धरना
- तय जगह से गाड़ी हटाने को कहा तो पड़ोसी ने चला दीं गोलियां: टेक महिंद्रा के एशिया हेड की मौके पर मौत
- दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट पर प्रशासन का शिकंजा ! गानों से लेकर बंदूक की गोलियों वाली बेल्ट तक पर आपत्ति, बच्चों को स्टेज पर बुलाने पर भी रोक की मांग
- झारखंड में पुलिस की बोलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर, सड़क पर पलटी गाड़ी; जवान गंभीर रूप से घायल
- अब दिल्ली में भी उठाएं रिवर सफारी का मजा, जानें तारीख, रूट और टिकट का किराया

