यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ रतनपुरा इलाके की रहने वाली 25 वर्षीय एक गर्भवती विवाहिता ने पश्चिमी यमुना नहर में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की एक साल पहले ही लव मैरिज हुई थी। शुक्रवार दोपहर वह बिना बताए अपने ससुराल से निकली थी। सुसाइड करने से पहले उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Shivani Instagram emotional status) पर एक बेहद भावुक और दर्दभरा पोस्ट भी डाला था। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
6 महीने की गर्भवती थी शिवानी, नहर किनारे टहलने के बाद लगाई छलांग
मृतक महिला की पहचान रतनपुरा निवासी मनीष कुमार की पत्नी शिवानी के रूप में हुई है। वह 6 महीने की गर्भवती (6 months pregnant woman case) थी। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर को शिवानी अचानक घर से निकली और सीधे नहर पर पहुंच गई। चश्मदीदों के अनुसार, वह काफी देर तक नहर के किनारे इधर-उधर टहलती रही और फिर अचानक उसने पानी में छलांग लगा दी।
जब शिवानी काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो ससुराल वालों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन करते हुए परिजन जब नहर के पास पहुंचे, तो वहाँ मिले कुछ सुरागों के आधार पर उन्हें अनहोनी का शक हुआ। तुरंत गोताखोरों और पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद चले सर्च ऑपरेशन में शिवानी का शव नहर से बाहर निकाला गया।
काश मुझे पहले पता होता…”सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर छलका दर्द
शिवानी ने मौत को गले लगाने से ठीक पहले अपने सोशल मीडिया पर एक आखिरी मैसेज छोड़ा था। उसने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर लिखा: काश मुझे पहले पता होता कि तुम मेरे साथ इतना बुरा करोगे, कसम से रिश्ता जोड़ने से पहले हाथ जोड़ लेता। इस आखिरी पोस्ट से साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में किस कदर मानसिक तनाव और दर्द से गुजर रही थी।
2025 में हुई थी इंटरकास्ट लव मैरिज, पिता ने लगाया गंभीर आरोप
शिवानी के पिता तेजपाल ने बताया कि उनकी बेटी ने 8 फरवरी, 2025 को रतनपुरा के रहने वाले मनीष के साथ अपनी मर्जी से इंटरकास्ट लव मैरिज (Intercaste love marriage Yamunanagar) की थी। पिता के मुताबिक, शादी के बाद उनकी बेटी से हर 15-20 दिन में बात होती थी। शिवानी हमेशा रोते हुए बताती थी कि उसकी सास और पति उसे छोटी-छोटी बातों पर बेवजह प्रताड़ित और परेशान करते हैं। पिता ने रोते हुए कहा कि उन्हें बेटी की मौत की खबर भी दामाद या समधियों ने नहीं, बल्कि ससुराल के पड़ोसियों ने फोन करके दी।

