पंजाब के फिरोजपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पर 6 छात्र एक साथ लापता हो गए हैं। इसमें कुछ 12 के छात्र है। सभी के मोबाइल फोन भी बंद बताए जा रहे हैं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बच्चों के लापता होने की सूचना पुलिस को देदी गई है।
यह मामला फिरोजपुर शहर के एक नामी स्कूल के बारहवीं के छात्रों का है। इसमें से चार विद्यार्थियों समेत दो अन्य लोग शुक्रवार शाम पांच बजे से लापता हैं। उनके माता-पिता ने इस संबंधी थाना सिटी में रिपोर्ट लिखाई है।
नाराज हुए परिजन
बच्चों के परिजनों का कहना है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि लापता होने वालों में विद्यार्थी गुरजीत सिंह निवासी बेदी कॉलोनी, गुरदित्त सिंह निवासी गोविंद एनक्लेव, लव निवासी अलीके, विश्वदीप सिंह निवासी इच्छे वाला के अलावा इनवर्टर रिपेयर का काम करने वाला वरिंदर सिंह व क्रिश निवासी बस्ती आवा शामिल हैं। सभी शुक्रवार रात से लापता हैं।
जानकारी मिली है कि लव पढ़ाई के साथ-साथ डोमिनोस में पिज्जा डिलीवरी का काम भी करता है। वरिंदर के परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार रात नाै बजे थाना सिटी में शिकायत दर्ज करवाने गए थे लेकिन मुंशी का रवैया ठीक नहीं था। मौके पर थाना के एसएचओ भी नहीं पहुंचे थे। अभी तक लापता हुए विद्यार्थियों व दो व्यक्तियों का कोई सुराग नहीं मिला है।

परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही सभी के मोबाइल को ट्रेस करने और कॉल डिटेल निकलने की कोशिश की जा रही है।
- तेलंगाना में एक साथ 6 की नृशंस हत्या, POCSO आरोपी ने अपनी पत्नी-बच्चे सहित सभी को चाकू से गोद डाला
- बिहार में मानसून का ऑरेंज अलर्ट, 26 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
- UP Weather Today : प्रदेशभर में मानसून ने पकड़ा जोर, सभी जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट
- MP MORNING NEWS: CM डॉ. मोहन इंदौर में माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का करेंगे शुभारंभ, मध्यप्रदेश में प्रमोशन ने पकड़ी रफ्तार, कांग्रेस आज उम्मीदवार के नाम का कर सकती है ऐलान
- हिसार में ट्रैफिक सुधार को बड़ी रफ्तार: लक्ष्मी बाई चौक से टाऊन पार्क तक बनेगी सिक्स लेन सड़क, 30 करोड़ की परियोजना मंजूर
