शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के कोहेफिजा में 6 साल के मासूम अंश मैना के लापता होने से हड़कंप मच गया। बच्चे को तलाशने में पुलिस की पूरी रात निकल गई। टीआई केजी शुक्ला खुद टीम के साथ सड़कों पर उतरे, सीसीटीवी फुटेज में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति बच्चे के साथ जाता दिखा, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। लेकिन देर रात तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला।
परिजनों के साथ पूरा शहर इस वक्त अंश की सलामती की दुआ कर रहा है। पुलिस ने रातभर रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया, टीआई केजी शुक्ला ने खुद कमान संभाली और स्टाफ के साथ हर सीसीटीवी कैमरा खंगाला। फुटेज में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति अंश के साथ जाता हुआ नजर आया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। उसकी मां और परिजनों से भी पूछताछ की गई। उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी हुई।
मल्टी केयर अस्पताल रॉयल मार्केट से बच्चा लापता हुआ था। अंश का पता बताने वाले के लिए पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है।


